Published On : Thu, Oct 1st, 2020

24 घंटे में मिले कोरोना के 86821 नए मरीज, 1181 मौतें, कुल केस 63 लाख के पार

Advertisement

नागपुर – भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 लाख 12 हजार 585 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 821 नए मरीज मिले. बुधवार को 1181 लोगों की मौत हुई. इसके बाद मरने वालों की संख्या 98 हजार 678 हो गई है. 24 घंटे में 80,419 लोग रिकवर हुए. अब तक कोरोना से कुल 52 लाख 73 हजार 202 लोग ठीक हो चुके हैं. फिलहाल देश में कोरोना के 9 लाख 40 हजार 705 एक्टिव केस हैं.

सितंबर महीने में कोरोना वायरस के 26.24 लाख केस मिले हैं जो कुल केसों की संख्या का 41 फीसदी है. पिछले महीने अगस्त में कोरोना वायरस के 19.87 लाख केस मिले थे. भारत में अभी एक्टिव केसों की संख्या 9.47 लाख है. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के बाद कर्नाटक ऐसा तीसरा राज्य हो गया है, जहां कोरोना वायरस के 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

राहत की बात है कि यह लगातार दसवां दिन था जब देश में 90 हजार से कम केस आए. इससे पहले 19 सितंबर को 92574 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इस दौरान दो ही बार ऐसा हुआ है जब नए केस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही हो.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.