Published On : Fri, Apr 3rd, 2015

यवतमाल : विदर्भ में 48 घण्टों में और 8 किसानों की आत्महत्या

Advertisement


प.विदर्भ में पिछले 90 दिन में 275 किसान आत्महत्याएं

यवतमाल। विदर्भ में पिछले 48 घण्टों में और 8 कर्जबाजारी किसानों ने आत्महत्या की है. इसमें यवतमाल एव बुलडाणा जिले के 3 किसान तथा भंडारा एवं अकोला के 1-1 किसान का समावेश है. इसी प्रकार पिछले तीन माह में अर्थात जनवरी में 88, फरवरी में 93, मार्च में 94 कुल 275 किसानों की नोंद सरकारी दफ्तर में करने में आयी है. उसमें सबसे अधिक 103 किसान यवतमाल जिले के तो अमरावती के 46, अकोला जिले के 32 ,बुलडाणा जिले के 38, वाशीम जिले के 26 तो वर्धा जिले में 30 किसानों ने अपनी जीवनयात्रा समाप्त कर दी है.

यवतमाल जिले के सोनदाभी के साहबराव रंघवे , येरद-शरद के मारोती राठोड तो कोदोरी की कोलम आदिवासी महिला किसान सोनुबाई टेकाम आदि समेत अकोला जिले के मुरद के  भाऊराव डोंगरे एंव भंडारा जिले के खानोड् के देवराव डोंगरवार तो बुलढाणा जिले के शिराला के शिवाजी ठोंबरे, डेंडवल के अंबादास निर्मल और दिघी के सर्जेराव ठग आदि का समावेश होने की जानकारी प्राप्त हुई है.

Representational Pic

Representational Pic

 

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.