Published On : Fri, Nov 20th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गंगा-जमुना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महिलाएं हिरासत में

PITA एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज, सड़क पर ऑटो खड़े करने वाले चालकों पर भी FIR; अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: शहर के चर्चित गंगा-जमुना इलाके में लकड़गंज पुलिस ने एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की अचानक एंट्री से इलाके में हड़कंप मच गया। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हावभाव और इशारे कर ग्राहकों को आकर्षित करने के आरोप में छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान कई महिलाएं इधर-उधर जाती नजर आईं। पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के साथ ही यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

दरअसल, लकड़गंज पुलिस ने गंगा-जमुना के सीमेंट रोड और आसपास के अंदरूनी इलाकों में विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी शामिल थी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कथित तौर पर अश्लील हावभाव और इशारे कर ग्राहकों को आकर्षित करने के आरोप में छह महिलाओं को हिरासत में लिया।

इस मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम यानी PITA एक्ट के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

ऑटो चालकों पर भी पुलिस का शिकंजा

Advertisement

पुलिस की इस कार्रवाई का दायरा केवल अनैतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा। गंगा-जमुना सीमेंट रोड पर सड़क किनारे अनधिकृत तरीके से ऑटो खड़े कर यातायात बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं।

इस तरह पुलिस के विशेष अभियान में कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद कवाडे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में विशेष पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंगा-जमुना इलाके में अनैतिक गतिविधियों, सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन करने और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.