Published On : Wed, Jul 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर: बाढ़ में बहे परिवार के 6 लोग

Advertisement

नांदा-छत्रापुर पुलिया से गिरी स्कार्पियो, 3 के शव मिले, 3 लापता

नागपुर. सावनेर तहसील में मंगलवार की दोपहर में हुई झमाझम बारिश से नदी, नाले और पुलिया उफान पर है। 8 लोगों को लेकर जा रही स्कार्पियो बामनवारी नाला बनी पुलिया पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गई। जिससे इसमें सवार सभी लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में महिलाओं और बच्चे का भी समावेश हैं।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई का परिवार सावनेर तहसील के नांदा से छत्रापुर की ओर स्कार्पियो गाड़ी क्रमांक एमएच-31/ सीपी-0299 से जा रहा था। गाड़ी में मुलताई (मप्र) निवासी मधुकर पाटील (65) का परिवार सवार था। नांदा में अपने समधि सुरेश ढोके के यहां आया हुआ था। यहां से वापस जाते समय बामनवारी नाला पुलिया पर से पानी बह रहा था। चालक पुलिया पार करने के लिए गाड़ी डाल दी। पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार नहीं होने से पानी के तेज बहाव में गाड़ी बह कर नीचे गिर गई। देखते ही देखते गाड़ी सहित इसमें सवार लोग पानी में डूब गये।

इसकी जानकारी ग्रामवासियों सहित केलोद पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अमितकुमार आत्राम को दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामवासी और पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिया का पानी कम होने के बाद स्कार्पियो दिखाई दी, उसमें सवार लोगों के शव गाड़ी में दिखाई दिए। रेस्क्यू टीम भी कार्य में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद महिला और बच्चे समेत 3 लोगों के शव बाहर निकालने में टीम को कामयाबी मिली। अन्य की तलाश जारी है।

Advertisement

तीन लोगों की तलाश जारी
इस हादसे में मरने वालों में रोशनी नरेंद्र चौकीकर (32), दर्श नरेंद्र चौकीकर (10), चालक लीलाधर हिवरे (38) तीनों झिंगाबाई टाकली नागपुर निवासी, मधुकर पाटील (65), निर्मला मधुकर पाटिल (60) दोनों दातोरा और नीमू आठनेर (45) जामगांव जिला बैतूल मध्य प्रदेश निवासी का समावेश हैं। इनमें से रोशनी, मधुकर और नीमू के शव बरामद कर लिये गये। वहीं तीन की तलाश जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.