Published On : Tue, Apr 27th, 2021

देश मे पिछले 24 घंटे में आए 3,23,144 नए केस, 2771 ने तोड़ा दम

Advertisement

नागपुर– देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के तीन लाख 23 हजार 144 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 2771 लोगों की मौत हुई है. देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 28 लाख 82 हजार 204 हो गए हैं. हालांकि कल दो लाख 51 हजार 827 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए ताजा स्थिति कैसी है.

कुल मामले- एक करोड़ 76 लाख 36 हजार 307
कुल मौत- एक लाख 97 हजार 894
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 45 लाख 56 हजार 209
कुल टीकाकरण- 14 करोड़ पचास लाख 85 हजार 911
कल टेस्ट किए गए – 16 लाख 58 हजार 700
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28 करोड़ 09 लाख 79 हजार 877 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16 लाख 58 हजार 700 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भारत में टीके की 14.5 करोड़ खुराक दी गईं, सोमवार को दी गईं 31 लाख खुराक
देशभर में कोरोना वायरस रोधी टीके की 14.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है, जिनमें से 31 लाख से अधिक खुराक सोमवार को लगाई गईं. सोमवार रात आठ बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में टीके की 14,50,85,911 खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से सोमवार को टीकाकरण के 101वें दिन 31,74,688 खुराक दी गई. सोमवार को 19,73,778 लाभार्थियों को पहली और 12,00,910 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement