Published On : Wed, Nov 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सेवानिवृत्त अधिकारी को 3.29 लाख का चूना

Advertisement

नागपुर: सीताबर्डी पुलिस थाना अंतर्गत एमआरटीपी विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक को साइबर अपराधियों ने मोबाइल रिचार्ज करने के बहाने ऑनलाइन करीब 3.29 लाख रुपये का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मंगेश कॉलोनी, टेंपल रोड, सिविल लाइन निवासी बसंता माधवराव किन्हीकर (77) हैं, जो एमआरटीपी विभाग से निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं।

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फरियादी को अपना मोबाइल रिचार्ज करवाना था। इसके छिए उन्होंने अपने एसबीआई के डेबिट कार्ड से 706 रुपए का रिचार्ज भी किया। कुछ देर बाद ही उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसमें आरोपी ने बताया कि गलती से तुम्हारे अकाउंट से ज्यादा पैसे कट गए हैं और पैसे दोबारा प्राप्त करने के छिए, एनी डेस्क नाम का ऐप डाउनलोड करने के छिए कहा।

जैसे ही फरियादी ने इस ऐप को डाउनलोड किया तो उसके खाते से पहली बार में 4,987 दूसरी बार में कुछ दिनों बाद 2 लाख 5 हजार रुपये निकाल कर करीब 3,29,987 की धोखाधड़ी हुई। इसकी शिकायत फरियादी ने पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement