– हालांकि 2022 के बोनस में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। बीते कुछ वर्षों से बोनस वृद्धि का जो ट्रेंड था, उसी आधार पर बोनस तय हुआ है।
नागपुर -कोयला कामगारों के सालाना बोनस पर मुहर लग चुकी है। प्रत्येक कर्मचारी को 76,500 रुपए का भुगतान होगा। कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों के दो लाख 70 हजार से ज्यादा कामगारों को इसका लाभ मिल रहा है।इस हिसाब से वेकोलि के 32,684 कर्मियों में बंटेगा 2,50,03,26,000 बोनस मिलेगा।
हालांकि 2022 के बोनस में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। बीते कुछ वर्षों से बोनस वृद्धि का जो ट्रेंड था, उसी आधार पर बोनस तय हुआ है। 2021 में 72,500 रुपए बतौर बोनस दिया गया था।
एक आंकलन के अनुसार कोल इंडिया के बीच दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम वितरित होगी। कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कपंनियों में 2,69,286 कामगार है,बोनस का अधिकांश हिस्सा बाजार में पहुंचता है।
कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों के कामगारों में बोनस राशि बंटेगी (मैनपॉवर 1 अगस्त, 2022 की स्थित में) :
Company Employee Bonus
ECL 50348 385,16,22,000
BCCL 36279 277,53,43,500
CCL 32285 246,98,02,500
WCL 32684 250,03,26,000
SECL 40521 309,98,56,500
MCL 19986 152,89,29,000
NCL 12423 95,03,59,500
NEC 651 4,98,01,500
CMPDIL 2117 16,65,40,500
DCC 158 1,20,87,000
CIL HQ 313 239,44,500