Published On : Tue, Jul 17th, 2018

नागपुर के 24 बाय 7 जलापूर्ती का प्रोजेक्ट मार्च 2019 तक होगा पूरा, 75% हुआ काम

Advertisement

Nagpur: लंबे असरे से शुरू शहर की महत्वकांक्षी 24 बाय 7 जलापूर्ती योजना नागरिकों के लिए एक गूढ़ रहस्य बन गई थी. लेकिन मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट किया.

शहर की हालही में खंडित हुई जलापूर्ती व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि शहर में इस परियोजना का काम अब तक 75.92 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह परियोजना 31 मार्च 2019 तक पूरी तक ली जाएगी.

दरअसल मुख्यमंत्री शहर में की जा रही जलापूर्ती व्यवस्था को लेकर एनसीपी के अजीत पाटील और जयंत पाटील द्वारा पूछे गए लिखित सवाल का जवाब सदन को दे रहे थे. उन्होंने लिखित जवाब दिया कि 12 से 15 अप्रैल के बीच शहर की जलापूर्ती व्यवस्था चरमराई थी. प्रभाग 31 के कुछ इलाकों में कम जलापूर्ती की शिकायत मिली थी.

लेकिन शिकायत मिलने पर नालंदा नगर पानी की टंकी से जलापूर्ती की गई. प्रभाग 20 की 14 में से 4 बस्तियों में जरजर पाइप लाइन के कारण दूषित जलापूर्ती हो रही थी.

Advertisement

ऐसी पाइप लाइनों कोे 24 बाय 7 जलापूर्ती प्रोजेक्ट बदलने का काम किया जा रहा है. ऐसे इलाकों में रामेश्वरी, बालापेठ, नारा, नारी, हसनबाग, सुदामपुरा, मोमिनपुरा, दर्शन कॉलोनी का समावेश है जिसकी समस्या सुलझा कर उसे जल्द दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.