Published On : Tue, Jan 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

22 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Advertisement

नागपुर. अब पुलिस विभाग में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता दिख रहा है. पिछले 4 दिनों में शहर पुलिस के 22 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है. पुलिस अस्पताल के डॉक्टर संदीप शिंदे ने बताया कि सभी पॉजिटिव पाए गए पुलिसकर्मियों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है. उनमें किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं हैं. एहतियात के तौर पर पूरे विभाग में रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाए जा रहे हैं.

एसआईडी की एसपी और डीवायएसपी भी संक्रमित हुए हैं. शिंदे ने बताया कि कोराडी के पुलिस निरीक्षक, जरीपटका थाने की महिला पुलिस निरीक्षक, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा के 1 पीआई और जोन-4 के एक एपीआई भी जांच में पॉजिटिव पाए गए. उनके अलावा जरीपटका, सदर, सीताबर्डी, बेलतरोड़ी और पुलिस मुख्यालय के 17 कर्मचारी भी संक्रमित हैं. इन बाधितों में किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं. इसीलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सामान्य दवाएं दी जा रही हैं और घर पर ही आइसोलेट होने को कहा गया है.

Gold Rate
Apr 17 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शहर पुलिस के 98.5 प्रश अधिकारी और कर्मचारियों को वैक्सीन के दोनों डोज दिए जा चुके हैं. पिछले 6 महीनों में कुछ अधिकारियों का तबादला भी हुआ है. वायरस से बचने के केवल 2 ही उपाय हैं मास्क और समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करना. सामान्य दवाओं से ही मरीज ठीक हो रहे हैं इसीलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement