Published On : Sat, Mar 21st, 2015

सारखणी : सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत, दो जख्मी

Advertisement

Sarkhani accident  (1)
सारखणी (नांदेड)। यहां के परीक्षा केंद्र से वापस घर जा रहे छात्रों के ऑटो को इंडेन गैस टैंकर के ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में 2 छात्रों की मौत और दो जख्मी हुए है. यह घटना 20 मार्च दोपहर 1:30 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगड के संत सखाराम महाराज माध्यमिक विद्यालय के छात्र परीक्षा देकर अॉटो क्र. एम.एच.-26- ऐ.सी. 4733 से सारखणी बस स्टैंड की ओर से घर जा रहे थे. इसी दौरान माहुर की ओर जा रहे इंडेन गैस के ट्रक क्र. सी.डी.-15 -ए.06 ऐ.सी. ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण घटना में अॉटो में सवार संतोष नागोराव कदम (17) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं करण बालाजी गायकवाड की माहुर में उपचार के दौरान मौत हो गई. तथा सुरेखा गेमसिंग राठोड और मनीषा विजय पवार इन जख्मी छात्राओं को यवतमाल के अस्पताल में दाखिल किया गया. परिसर के नागरिकों ने ट्रक चालक को पकड़ा तथा पुलिस के हवाले लिया. इस दौरान मृतक का शव करीब 2 घंटे रोड पर पड़ा था. इसलिए नागरिकों ने निष्क्रिय पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया है.
Sarkhani accident  (2)

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 12 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above