Published On : Thu, Jul 13th, 2017

स्कूल बस और जीप की भिड़ंत में 2 गंभीर व 6 मामूली जख्मीं


नागपुर:
गिट्टीखदान पुलिस थाना अंतर्गत शाम 5 बजे डब्ल्यूसीएल मुख्यालय कार्यालय के करीब एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल बस में 8 शिक्षक घर जा रहे थे। इस बीच डब्ल्यूसीएल के करीब गजानन मंदिर के पास से महिंद्रा कंपनी की जीप थार (क्रमांक MH 34 -AT -7862) तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसके बाद गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर स्कूल बस क्रमांक MH 40 -N -2392 से जाकर टकराई। जिससे जीप और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जीप और बस के कांच फूट कर वाहन में सवार 2 लोग को गंभीर रूप से घायल कर गए। घायलों को तुरंत मानकापुर स्थित एलेक्सिस अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज शुरू है। बस में बैठे शिक्षकों को मामूली खरोचें आई हैं। दुर्घटना की तस्वीरों को देखकर इस बात का साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि जीप की रफ़्तार कितनी तेज रही होगी। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के साथ गिट्टीखदान पुलिस थाने की टीम घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।


Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement