वाढोड़ा शुक्लेश्वर की घटना
अमरावती। किक्रेट खेलते समय नदी के डोह से बॉल निकालने गए 2 बालकों की पानी में डूबने से मौत हो गई. सोमवार की सुबह यह हादसा वाढोडा शुक्लेश्वर के पास पुर्णा नदी में हुआ. मृतक बालक जय मुकीद बुरघाटे (5) व वेदांत अतुल बुरघाटे (5) है. खोलापुर थानातर्गत आने वाले वाढोड़ा शुक्लेश्वर के पास मरीमाय के पास पुर्णा नदी को डोह है. इस डोह के पास सोमवार की सुबह 9 बजे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे.
बॉल निकालते समय हादसा
खेलते समय बॉल नदी के डोह में चला गया. इस बॉल को निकालने के लिए पहले एक बच्चा डोह में गया, जिसके पिछे दूसरा पानी में उतरा. पानी गहरा होने से दोनों बालक डूबने लगे. इस दौरान अन्य बालकों ने मदद के लिए शोरगुल मचाया, कुछ गांव में सहायता मांगने गये, किंतू तब तक देर हो चुकी थी. दोनों पानी में डूब गए थे. सूचना पर खोलापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से बालकों को तलाशा. दोनों के शव बाहर निकाले. डाक्टरों ने जांच के पश्चात उन्हें मृत घोषित किया. जय व वेदांत केजी वन में पढऩे वाले छात्र थे. वह रिश्ते में चचेरे भाई लगते थे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...






