Published On : Fri, Apr 10th, 2015

माहुली : लाटरी के नाम पर ठगनेवाले दो गिरफ्तार

Advertisement


25 लाख की लाटरी का लालच दिया था

आरोपी मोहम्मद हनीफ मोहम्मद अब्दुल & मोहम्मद फ़तेह अहमद

आरोपी मोहम्मद हनीफ मोहम्मद अब्दुल & मोहम्मद फ़तेह अहमद

माहुली (चंद्रपुर)। कंपनी की ओर से विशेष लाटरी लगी है ऐसा फोन द्वारा बताकर पैसे एठने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह घटना गत वर्ष 27 जून 2014 को हुई थी. केरल निवासी मोहम्मद हनीफ मोहम्मद अब्दुल(31) तथा गुलबर्गा, कर्णाटक निवासी मोहम्मद फ़तेह अहमद (42) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2014 को फरयादी शेख मुबारक शेख उस्मान (26) मोहुला ने पो.स्टे में मामला दर्ज किया था कि 27 जून 2014 से 14 जुलाई 2014 के दौरान मोबाइल नं. 12-3000830087 से एक व्यक्ति ने फरयादी को फोन किया और कहां कि एयरटेल कंपनी की ओर से आपको 25 लाख रूपये की लाटरी लगी है. लाटरी की रकम प्राप्त करने के लिए उसने एक विशिष्ठ बैंक खाते का नंबर दिया और  रकम प्राप्त करने के लिए आरोपी ने सर्विस चार्जेस ओर प्रोसेसिंग फीस के लिए पैसे जमा करने के लिए कहां. फरयादी ने आरोपी के बैंक खाते में 94,400 रु. जमा किए. लेकिन लाटरी की रकम नही मिलने से फरयादी को ठगने का अंदाजा हुआ.

फरयादी ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. जांच में आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया और बैंक खाते की जांच की गई. जिससे आरोपी गुलबर्गा (कर्णाटक) और केरल राज्य के मालेपुरम के होने की जानकारी मिली. पुलिस ने एक टीम तैयार करके कर्णाटक और केरल में जांच शुरू की. जिससे आरोपी मोहम्मद हनीफ मोहम्मद अब्दुल को केरल और मोहम्मद फ़तेह अहमद को गुलबर्गा, कर्णाटक से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है. आगे की जांच पुलिस अधीक्षक राजीव जैन, अप्पर पुलिस अधीक्षक संजय जाधव और उपविभागीय पुलिस अधीक्षक सुनील जायसवाल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अशोक साखरकर, स.पो.नी. सुहास चव्हाण कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.