Published On : Wed, May 6th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर के कळमना में 17 साल के किशोर की खून से सनी लाश बरामद, इलाके में सनसनी

Advertisement

नागपुर : नागपुर में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। कळमना इलाके के वाजपेयी नगर स्थित एक सुनसान मैदान में खून से लथपथ 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। हत्या के पीछे की वजह चौंकाने वाली बताई जा रही है – प्रेम प्रसंग।

बताया जा रहा है कि मृतक को इंस्टाग्राम के जरिए मिलने के लिए बुलाया गया था। लेकिन वहां ऐसा क्या हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी? आइए जानते हैं पूरी घटना…

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह नागपुर के कळमना थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर का वही मैदान है, जहां कल रात एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जोहरान मुश्ताक शेख (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है।

जोहरान अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, लेकिन वह कभी लौटकर नहीं आया। रात करीब 10 बजे के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसकी मां सोनिया मुस्तफा शेख की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पड़ोसियों के साथ उसकी तलाश शुरू की।

Advertisement

तलाश के दौरान जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को झकझोर दिया – मैदान में जोहरान का खून से सना शव पड़ा था। चारों तरफ खून फैला हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। शव के पास खून का बड़ा धब्बा मिला है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने हत्या से पहले मृतक को मोबाइल पर कॉल किया था, जो इंस्टाग्राम आईडी के जरिए किया गया था।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी भी 17 साल का नाबालिग है और यशोधरा नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

एक मामूली बातचीत कैसे खून-खराबे में बदल गई, यह सवाल सबके मन में है। जो कल तक सोशल मीडिया पर दोस्त थे, आज एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही नाबालिग हैं।
क्या सोशल मीडिया पर पनपते रिश्ते बच्चों को गलत दिशा में ले जा रहे हैं? पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges