Published On : Mon, Jan 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

स्टेशनरी घोटाले में 15 लाख की सफल डीलिंग ?

Advertisement

– वरिष्ठ नगरसेविका का नाम सामने आ रहा !

नागपुर – नागपुर मनपा में स्टेशनरी घोटाला में जप्त लेखा व वित्त विभाग प्रमुख का मोबाइल को खंगालने पर एक बड़ी जानकारी सामने आई हैं। इस घोटाले को दबाने के लिए एक वरिष्ठ व विवादास्पद नगरसेविका ने 15 लाख रुपये की मांग की गई थी,जिसे दिए जाने की रिकॉर्डिंग सामने आई हैं। इस रेकॉर्डिंग को कुछ पदाधिकारियों को सुनाया गया,यह भी चर्चे में हैं।

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस नगरसेविका ने स्टेशनरी घोटाला का पर्दाफाश होने के पूर्व मनपा प्रशासन पर संगीन आरोप लगाते हुए कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए थे।जिसको गंभीरता से महापौर दयाशंकर तिवारी ने लिया था। इस संबंध में मनपा सभा में सवाल भी उठाया गया था,इस नगरसेविका को जांच समिति के माध्यम से जांच समिति गठन का आश्वासन भी दिया गया था।

इसके बाद 2 माह तक स्टेशनरी घोटाले पर सभी ने चुप्पी साध रखी।क्योंकि मामले से संबंधित बड़ी अफरातफरी हुई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कुछ बिल की स्वास्थ्य अधिकारियों के हस्ताक्षर से भुगतान होते ही पुनः घोटाला को हवा दी गई। एक तय रणनीति के तहत बाहरी अधिकारी ने बाहरी अधिकारी को उक्त मामले के संदर्भ में पुलिस में शिकायत करने का निर्देश दिया।

इस दौरान लेखा व वित्त विभाग प्रमुख विजय कोल्हे की गिरफ्तारी हुई,इनकी मोबाइल में उक्त नगरसेविका के साथ हुए वार्तालाप का उल्लेख होने की जानकारी मिली है।
कोल्हे से डील करने वाली उक्त नगरसेविका मनपा और सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं, इनके सभी पक्ष के नेताओं से करीबी संबंध है,ये किसी भी नेता के पास काफी देर तक टिकी नहीं, इनकी राजनैतिक महत्वकांक्षा काफी ऊंची है।

इन्होंने हाल ही में राज्य की एक बड़ी पार्टी में प्रवेश कर विधायिका बनाने हेतु सक्रिय है,लेकिन मोबाइल में इनका वार्तालाप इनके राह में संकट बन गया है। उल्लेखनीय यह है कि उक्त घोटाले में डॉक्टर चिलकर को निर्दोष दर्शाकर मनापायुक्त खुद के कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठवा रहे हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement