Published On : Tue, Dec 11th, 2018

तीन दिनों में बकायेदारों में 135 करोड़ बांटेंगी मनपा

Advertisement

स्थाई समिति सभापति विक्की कुकरेजा ने दी जानकारी

नागपुर: आज स्थाई समिति सभापति विक्की कुकरेजा ने स्थाई समिति बैठक के उपरांत पत्र परिषद में जानकारी दी कि अगले तीन दिनों में मनपा प्रशासन बकायेदारों में 135 करोड़ रुपए बांटेंगी। उन्होंने जानकारी दी कि सितंबर से नवंबर तक का जी एस टी का फर्क राशि ( पहले ५२.५ करोड़ मासिक मिलता था,अब ८६.५ करोड़ मिल रहा हैं) लगभग १०० करोड़ मनपा खाते में जमा हुए। इसमें ३५ करोड़ मनपा अपना जोड़ कर बकायेदारों में वितरित करेंगी। इसमें सीमेंट सड़क के ठेकेदारों को सितंबर २०१८ तक,हुडकेश्वर – नरसाला में विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों में ६.३२ करोड़ वितरित किए जाएंगे। शासकीय अनुदान के तहत काम करने वाले ठेकेदारों में सितंबर २०१८ तक का बकाया भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा मनपा की मूल राशि से विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों का बकाया जुलाई २०१८ तक पूर्ण किया जाएगा। बशर्ते उक्त सभी का बिल वित्त विभाग में क्लीयर होना चाहिए। मनपा वित्त विभाग में मार्च में १० करोड़,अप्रैल में ६.८४ करोड़, मई में ११.०८ करोड़,जून में ९.०२ करोड़,जुलाई में २०.४६ करोड़ के बिल क्लीयर हुए,जिन्हें अगले ३ दिनों में भुगतान किया जाएगा।

Gold Rate
22 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,700/-
Gold 22 KT ₹ 1,41,100 /-
Silver/Kg ₹ 3,08,600 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कुकरेजा ने आगे बताया कि मई २०१९ तक १ लाख एल ई डी लाइट लगाने का निर्देश मनपा बिजली विभाग को दिया गया। मनपा खाते में ९ दिसंबर तक सम्पत्ति कर के रूप में १२० करोड़ जमा हुए। १७ दिसंबर तक जिनके मामले न्यायालय में प्रलंबित है,उनकी सूची पेश करने की मोहलत दी गई। इसके लिए विशेष तौर पर अतिरिक्त आयुक्त ठाकरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अबतक ४०००० एल ई डी लगाई जा चुकी है,इसमें से ७००० नई है। कुल प्रकल्प २७० करोड़ का है,इंफ्रा विकास के लिए ५९ करोड़ बैंक से लोन लिया गया है। बदले गए लाइट को टेंडर के जरिए बेचने हेतु निविदा बुलाई गई है। कुकरेजा ने अंत में जानकारी दी कि शहर का नाला और उसका मरम्मत करने में मनपा पर बोझ काफी बढ़ गया है,इस संबंध में उन्होंने पालक मंत्री से चर्चा की,उन्होंने १७ दिसंबर तक सम्पूर्ण शहर के इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर,उनका विस्तृत ब्योरा सह खर्च की जानकारी बनाकर स्थाई समिति को पेश करें,इसके लिए सभी वार्ड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement