Published On : Mon, May 1st, 2017

पुणे में बोट पर सेल्फी रहे 10 डाॅक्टर डूबे, 3 की मौत, 1 की तलाश जारी

Advertisement

बारामती/पुणे. महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के इंदापुर तालुका में उजनी डैम में बोट पलटने से 3 डाॅक्टरों की मौत हुई है। उनकी बॉडी बरामद हो गई है, जबकि उनके एक और साथी की तलाश जारी है। हादसे में 6 डाॅक्टर तैरकर जान बचाने में कामयाब हो गए। बताया जाता है कि, सेल्फी लेते वक्त यह हादसा हुआ।कैसे हुआ हादसा…

– सोलापुर के मालशिरस में रहने वाले 10 डाॅक्टर पुणे के इंदापुर तालुका के आजोती गांव में रविवार को पिकनिक मनाने गए थे।
– ये डॉक्टर इंदापुर में उनके एक डाॅक्टर फ्रेंड के फार्म हाउस पहुंचे थे। यहां से ये सभी एक छोटी बोट लेकर बैक वाॅटर घूमने निकले।
– बैक वाॅटर के बीच पहुंचने के बाद सभी डाॅक्टर सेल्फी लेने के लिए एकसाथ खड़े हो गए, जिससे बोट का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई।

4 डॉक्टर तैरना नहीं जानते थे
– बताया जाता है कि मारे गए चारों डॉक्टर को तैरना नहीं आता था।
– बचकर बाहर निकले 6 डॉक्टर ने गांव वालों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद रेस्क्यु आॅपरेशन चलाया गया देर रात 3 डाॅक्टर की बाॅडी मिली। एक की तलाश जारी है।
– मरने वालों में डॉ. सुभाष मांजरेकर, महेश लवटे सर्जन, चंद्रकांत उराडे और अण्णा शिंदे की मौत हुई है।
– डॉ. प्रवीण श्रीरंग पाटिल, दत्तात्रय भगवान सर्चे, अतुल विनोदकुमार दोषी, श्रीकांत नंदकुमार देवडेकर, डॉ. समीर अशोक दोषी और डॉ. दिलीप वाघमोडे ने तैरकर अपनी जान बचाई।

Gold Rate
Apr 272026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement