Published On : Thu, Apr 9th, 2015

मुर्तिजापुर : दो ट्रक भिड़े, 1 जख्मी, 1 गंभीर

Advertisement

Truck Accident
मुर्तिजापुर (अकोला)। स्थानीय राष्ट्रीय महामार्ग नं. 6 के नागोली फाटे के समीप बुधवार शाम 6 बजे दो ट्रकों की भिडंत हो जाने से दो घायल हुए. उसमें से एक ट्रक ड्रायवर की हालत

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्र. एम.एच.- 19-झेड-0328 बिलासपुर से वरणगांव जा रहा था. इसी दौरान विरुद्ध दिशा से आ रहे ट्रक क्र. डब्लू बी. 11 सी-6173 ने सामने की गाडी को ओवरटेक करने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में एक ट्रक चालक सुरेश सांडू काटकर (25) नि. वरणगांव गंभीर जख्मी हुआ तथा उसके साथ बैठा क्लीनर नितिन नथ्थू घंगर घायल हो गया. दोनों को स्थानीय लक्ष्मीबाई देशमुख अस्पताल में भर्ती किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुरेश काटकर को अकोला सर्वोपचार अस्पताल में रेफर किया गया. आगे की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 18 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,40,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above