Published On : Mon, May 19th, 2014

सावली : सावली कृउबास के सचिव, लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Advertisement


धान खरीदी लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए मांगे थे 5 हजार


सावली

कृषि उत्पन्न बाजार समिति में धान खरीदी लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते सावली कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव नरेश सुरमवार और लेखापाल उमाजी पिपरे को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

लोंढोली के धान व्यापारी शरद देवराव बोदलकर ने दो साल पहले सावली कृषि उत्पन्न बाजार समिति से धान खरीदी – बिक्री का लाइसेंस लिया था. इसी साल फरवरी में कृषि उत्पन्न बाजार समिति सावली से लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए उन्हें नोटिस मिला. लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए उन्होंने कृषि उत्पन्न बाजार समिति सावली के सचिव नरेश सुरमवार से मुलाकात की. सुरमवार ने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी. कहा, बिना इसके काम नहीं होगा. बोदलकर ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से की. विभाग ने आज जाल बिछाकर नरेश सुरमवार और उमाजी पिपरे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त वसंत शिरभाते और अपर पुलिस अधीक्षक संजय पुरंदरे के मार्गदर्शन में उप अधीक्षक राजेश सिरसाठ, नरेंद्र वानखेड़े, विट्ठल आचेवार, सुरेंद्र खनके, गजानन येरोकार, मनोज पिदूरकर, संदीप वासेकर ने अंजाम दिया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.