Published On : Mon, May 19th, 2014

शंकरपुर : मिनीडोर पलटने से एक मृत, 12 जख्मी

Advertisement


शंकरपुर (चंद्रपुर)

Ninidoor Accident
यहां से कुछ दूर खैरी स्थित डामर प्लांट के निकट बारात लेकर वापस आ रही एक मिनीडोर के पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 12 जख्मी हो गए. दुर्घटना कल शाम 7 बजे घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय शंकर भजभुजे के घर से बारात नागभीड़ तालुका के नवखला गई थी. विवाह समारोह निपटाकर लौटते हुए कान्पा-शंकरपुर रोड पर खैरी डामर प्लांट के निकट मिनीडोर पर से चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे गाड़ी पलट गई. इसमें शालू खांडरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.