Published On : Thu, May 1st, 2014

वरोरा : जीजा ने साली पर किया जानलेवा हमला

Advertisement


वरोरा

धरेलू विवाद में जीजा ने अपनी साली पर ही मंगलवार की सुबह 9.30 बजे कर्मवीर वार्ड में धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर किया. जीजा फरार हो गया है, उसकी तलाश वरोरा पुलिस कर रही है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जमाई अमृत शेंबलकर अपने ससुराल के पड़ोस मेंरहता है. पिछले कुछ दिनों से ससुर के घर का निर्माणाधीन कार्य चल रहा है. इसकी वजह से ससुर का परिवार कुछ दिनों से शेंबालकर के यहांरहने आया था. गत 28 अप्रैल को मामूली बात को लेकर जमाई का ससुर के परिवार से विवाद हो गया. इस विवाद मेंउसकी साली भी शामिल थी. मंगलवार सुबह उसका ससुर, सास और साला निर्माणाधीन कार्य की ओर चले गए. इस समय जमाई का उसके साली के साथ विवाद हो गया.

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बीच गुस्साए जमाई ने साली पर तेजधार हथियार से हमला किया. जिसमे साली गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इस मामले मेंजमाई के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

शिकायत पर वरोरा पुलिस ने जमाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल हमले का आरोपी फरार है. इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक मल्लिकार्जुन के मार्गदर्शन में जारी है.

Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement