Published On : Sat, Aug 9th, 2014

वरुड : एस.टी. बस ने दुपहिया को उड़ाया, 2 की मौत

Advertisement


पुसला-उराड मार्ग पर हुई भीषण दुर्घटना

वरुड

warud acident
शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राम पुसला के निकट तेज रफ़्तार से आ रही एक अनियंत्रित एस.टी. बस ने एक दुपहिया को उड़ा दिया. आज सुबह 10:15 बजे के करीब पुसला से उराड मार्ग पर घटी इस घटना में दुपहिया पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुसला निवासी बाबाराव गोमजी डोंगरे (45) व बालकृष्ण नारायण सांभारे (60) सुबह करीब 10 बजे पुलसा से दुपहिया क्रमांक एम.एच. 27 वी. 3381 से सावंगी जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ़्तार से आ रही काटोल – शेंदुरजनाघाट एस.टी. बस क्र. एम.एच. 20 डी 9214 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बालकृष्ण नारायण सांभारे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दुपहिया चालक बाबाराव गोमाजी डोंगरे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उसे वरुड के ग्रामीण रुग्णालय में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

इस घटना की शिकायत पुसला निवासी निलेश बालकृष्ण सांभारे (27) ने शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन में की. पुलिस ने आरोपी एस.टी. बस चालक नेहारे के खिलाफ भादवि की धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच थानेदार प्रल्हाद काटकर के मार्गदर्शन में हे.कॉ. सुभाष आढावु, संजय मावले, सुशील गुल्हाणे, निलेश नेवारे, लक्ष्मण साने, प्रदीप खेरडे आदि कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
बेकाबू स्विफ्ट बैलगाड़ी तोड़ घर में घुसी #maharashtranews #caraccident #latestnews #newsupdate

बेकाबू स्विफ्ट बैलगाड़ी तोड़ घर में घुसी #maharashtranews #caraccident #latestnews #newsupdate

एमपीएससी ऑनलाइन परीक्षा का छात्रों ने विरोध #maharashtranews #onlineexam #andolan #students #news

एमपीएससी ऑनलाइन परीक्षा का छात्रों ने विरोध #maharashtranews #onlineexam #andolan #students #news

ओबीसी जातिवार जनगणना की जोरदार मांग #maharashtranews #obcaarakshan #morcha #andolan #janganna #news

ओबीसी जातिवार जनगणना की जोरदार मांग #maharashtranews #obcaarakshan #morcha #andolan #janganna #news

56 हजार किसान दिवालियापन करेंगे घोषित

56 हजार किसान दिवालियापन करेंगे घोषित

गर्भवती की मौत पर अस्पताल घिरा

गर्भवती की मौत पर अस्पताल घिरा

ठाणे में बारिश से किसानों को राहत

ठाणे में बारिश से किसानों को राहत

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges