खामगांव
पिछले 24 घंटों के दौरान हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में जहां 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भरती किया गया
है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंपलगांव काले निवासी गणेश मधुकर ढोले (19), अमोल पांडुरंग देवकर (19) और सोपान समाधान बहादुरे (20) एक ही बाइक क्रमांक एमएच 16 एसी 8808 पर सवार होकर नांदुरा से मलकापुर जा रहे थे. तभी बड़े हनुमान मंदिर के निकट पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें तत्काल जनरल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान गणेश ढोले की मृत्यु हो गई.
दूसरी दुर्घटना में दो घायल
दूसरी दुर्घटना रात साढ़े 12 बजे के आसपास शेगांव रोड पर घटी. इस दुर्घटना में गणेश सदाशिव उमाले जलंब निवासी और महादेव ज्ञानदेव भालतिडक घाटपुरी निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को जनरल अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

Representational Pic
गर्भवती की मौत पर अस्पताल घिरा
ठाणे में बारिश से किसानों को राहत
स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
सचिन अहिर से बढ़ेगी पार्टी की ताकत
अमोल कोल्हे के ट्वीट पर बढ़ी चर्चा
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY








