रामटेक
महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज रामटेक और पवनी (देवलापार) में 44 प्रतिशत मतदान हुआ. स्नातकों के इस चुनाव में रामटेक परिसर में 1655 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि पवनी (देवलापार) में 225 मतदाताओं में से 99 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
इस चुनाव के लिए रामटेक में 2 और पवनी में एक बूथ बनाया गया था.
रामटेक में तहसील कार्यालय में जबकि पवनी में जिला परिषद उच्च प्राथमिक शाला में मतदान केंद्र थे, जहां सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए. कुछ मतदाताओं के नाम अन्य जिले में दर्ज होने के कारण वे वोट डालने से वंचित रह गए. उपविभागीय अधिकारी राम जोशी की देखरेख में तहसीलदार प्रशांत पाटिल और नायब तहसीलदार प्रशांत गड्डम ने चुनावी प्रक्रिया निपटाई.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews




