Published On : Fri, Jun 20th, 2014

कामठी : सूची में भारी गडबडी, कई मतदाता नहीं डाल पाए वोट

Advertisement


नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कामठी में कम मतदान

कामठी

yadavraon bhoyar
महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज हुए मतदान में मतदाता सूची में भारी गडबडी होने के कारण अनेक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाए.

मतदान कामठी तहसील कार्यालय व पंचायत समिति भवन में पूरा हुआ, लेकिन उम्मीदवारों के प्रतिनिधि व मतदाता सूची में गडबडी के चलते तहसील कार्यालय से पंचायत समिति तक घूमते रहे. इससे कई मतदाता निराश होकर मतदान का त्याग कर चले गए. इस वजह से मतदान का प्रतिशत कम रहा.

कामठी शहर व ग्रामीण में कुल 3255 मतदाताओं में से 1360 लोगों ने ही वोट डाले. इसमें 906 पुरुष व 454 महिला मतदाता थे. चुनाव के दौरान भाजपा,कांग्रेस तथा बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में खींचने का प्रयास करते देखे गए. चुनाव अधिकारी गुणवंत पंखराज, रामदास गुंजरकर, डी.जी. लिखार व राजेन्द्र मानकर ने अपने सहयोगियों के साथ चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.