Published On : Thu, May 29th, 2014

यवतमाल : मकान में आग लगी, महिला जल मरी

Advertisement


यवतमाल

दिघोरी गांव में बुधवार 28 मई को अपराह्न करीब 5 बजे एक मकान में आग लग जाने से उस आग में जल कर एक महिला की मौत हो गई और उसका पति जख्मी हो गया. लेकिन सौभाग्य से 6 माह का उनका बच्चा सही सलामत बच गया.

आग में झुलसकर मरने वाली महिला का नाम माया पिंटू राठोड़ (26) है और जख्मी पति का नाम पिंटू दत्ता राठोड़ (30) बताया जाता है. दिघोरी में मिट्टी से बने मकान में अचानक आग लग गई. ग्रामवासियों ने आग बुझाने में पिंटू की मदद तो की लेकिन घर के अंदर फंसी माया और उसका छह माह के बालक मोहित में पति पिंटू केवल छह माह के अपने बेटे मोहित को तो आग से सही सलामत बाहर निकाल लिया किंतु पत्नी को वह बचा नहीं सका. उसकी आग में झुलस जाने से मौत हो गई. तीन वर्ष का बालक सुमित अपने दादाजी के पास बाहर खेल रहा था, इससे वह बच गया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.