Published On : Thu, Jul 17th, 2014

मूल : कर्मचारी हड़ताल पर, मूल न. प. का कामकाज ठप

Advertisement


मूल

मूल नगर परिषद के 75 कर्मचारियों के भी राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होने के कारण नगर परिषद के सारे काम ठप पड़ गए हैं. अपनी अनेक न्यायोचित मांगों को लेकर राज्य भर के नगर परिषदों के कर्मचारी 16 जुलाई से हड़ताल पर हैं.

भारतीय नगर परिषद कामगर संघ मूल के जिला सचिव सिद्धार्थ बांबोडकर, कार्याध्यक्ष रमेश डोर्लीकर ने कहा है कि जिन मांगों को लेकर कामगार हड़ताल पर गए हैं उनमें नगर परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शत-प्रतिशत सहायक अनुदान देने, नगर पंचायतों में 27.3.2000 के पहले से कार्यरत रोजंदारी कर्मचारियों को बिना शर्त स्थायी करने, नियुक्ति की अस्थायी पद की शर्त समाप्त कर सीधी भरती करने, महाराष्ट्र सफाई आयोग की 1998-99 की विधानसभा में मंजूर रिपोर्ट को तत्काल लागू करने, कामगारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पदोन्नति देने और जनसंख्या के आधार पर नगर परिषदों का कामकाज का मसौदा तैयार करने जैसी मांगें शामिल हैं.

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.26Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement