Published On : Tue, May 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: जरीपटका पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज लक्ष्मण डोंगरे (30) है। वह कबीर नगर का निवासी है। पुलिस ने 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शनिवार रात को करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता घर जा रही थी। मनोज ने कबीर नगर इलाके में एक कांच की कंपनी के पास उसका रास्ता रोक दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता से गाली गलौज शुरू कर दी।

Gold Rate
13 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,41,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,31,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,64,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बात न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने परिवार को घटना की जानकारी दी और अंत में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मनोज को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement