Published On : Thu, Jul 17th, 2014

मनसर/देवलापार : गोली मारकर बिल्डर की हत्या

Advertisement


देवलापार में कर्फ्यू पवनी, चोरबाहुली में तनाव

  • भाई को चाकू से किया घायल 
  • चोरबाहुली में आरोपी का घर कुध्द नागरिकों ने जलाया 
  • पवनी में डीवाईएसपी की गाडी और पुलिस वैन जलाई 
  • सड़क पर उतरे सैकड़ों नागरिक 
  • अनेक स्थानो पर चक्का जाम आंदोलन 
  • चोरबहुली में 6 गाड़िया जलाई, 5 गाड़ियों के कांच फोड़े 
  • पुलिस ने क्षेत्र में कड़ी की घेराबंदी

मनसर/देवलापार

builderपवनी में बिल्डर तथा शिवसेना कार्यकर्त्ता के कार्यालय में करीब 15 आरोपी बंदूक और चाकू, तलवार से लैस होकर घुसे तथा गोली मारकर बिल्डर धनेश गुप्ता (22) को गंभीर घायल कर दिया, वहीँ उसके भाई सिम्मी गुप्ता (23) को भी चाकू मरकर घायल कर दिया. धनेश को नागपुर के वोकहार्ट अस्पताल ले जाने पर वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिवसेना कार्यकर्ता धनेश की हत्या की जानकारी मिलते ही पवनी, देवलापार, चोरबाहुली क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति निर्माण हो गई. नागरिकों ने चोरबाहुली में संदिग्ध आरोपी इंदल यादव के मकान और उसकी गाड़ियों को जला दिया, वहीँ पवनी में डीवाईएसपी की गाडी तथा पुलिस वैन को भी आग लगा दी. पुलिस ने वहां लाठीचार्ज किया.

जानकारी के अनुसार इंदल यादव तथा धनेश गुप्ता के बीच में पुराना विवाद जारी था. इस विवाद को लेकर बुधवार को शाम 4 बजे के करीब 15 आरोपी पवनी स्थित धनेश गुप्ता के कर्यालय विद्या ट्रेडर्स में घुसे उन सभी के हाथों में बंदूक, तलवार, चाकू थे. आरोपियों ने गोली मारकर धनेश को गंभीर घायल कर दिया. भाई सिम्मी ने उनको रोकने की कोशिश की तो उसे चाकू से जख्मी कर दिया इसके. बाद वे वहां से भाग गए. घटना के बाद पवनी बाजार में दहशत फ़ैल गई तथा बड़ी घटना आशंका से सभी दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी. देखते ही देखते पवनी क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. धनेश की मौत होने की खबर लगते ही नागरिकों का घुस्सा भड़क उठा. सैकड़ों संख्या में नागरिक ने सड़क पर जमा होकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर दिया.

आरोपी का घर जला दिया
चोरबहुली से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के संदिग्ध आरोपी इंदल यादव जो आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ बताया जाता है, नागरिकों ने उसके बारें में जानकारी मिलते ही चोरबहुली स्थित उसके मकान में पहुंचकर आग लगा दी. वहीँ पर उसकी गाड़ियां भी दी. इससे वहां भी देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति निर्माण हो गई. चोरबहुली से मिली जानकारी के अनुसार नागरिकों ने वहां 6 गाड़ियों को आग लगा दी, इसमें 2 ट्रक, 2 जीप, 1 कार, 1 ट्रैक्टर है. 1 ओमनी कार, 2 ट्रक तथा जेसीबी के कांच फोड़ दिए. पुलिस बल ने तत्काल वहां पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास किया परंतु नागरिकों का गुसा जब शांत नहीं हुआ तो पुलिस द्वारा उनकों शांत करने के लिए उन पर लाठीचार्ज किये जाने की खबर है.

Advertisement

dewlapar
2 पुलिस गाड़ियां जला दी

बुधवार को पवनी में बाजार का दिन होने से घटना के बाद पवनी में देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रहीं. वहां भी सैकड़ों नागरिकों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई थी. वे लोग आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने उनकों शांत कराने का प्रयास किया तो उनका गुस्सा और भड़क उठा. देखते ही देखते उनमें से कुछ लोगों ने डीवाईएसपी की गाडी तथा पुलिस वैन पर पथराव करने के बाद उन दोनों गाड़ियों को आग लगा दी. पुलिस ने वहां पर भी क्रुद्ध नागरिकों को शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया.

बन गया पुलिस छावनी
देवलापार से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र को पुलिस छावनी का रूप दे दिया गया है. पुलिस किसी को भी घर से बाहर निकलने नहीं दे रहीं है. पुलिस ने वहां लोगों को बताया कि कर्फ्यू लगा दिया गया है कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकले. देर रात ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम से इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि अधिकृत रूप से अभी तक कर्फ्यू घोषित नहीं किया गया है. वहां तनापूर्ण स्थिति होने से पुलिस स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.