Published On : Thu, Jul 17th, 2014

अहेरी एसटी बस स्टैंड में नवनिर्मित प्रसाधन गृह लोकार्पित

Advertisement


अहेरी

ST Photo 1
स्थानीय एसटी बस स्टैंड में नवनिर्मित प्रसाधन गृह का लोकार्पण तालुका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महबूब अली के हाथों आज 17 जुलाई को किया गया. इस मौके पर प्रमुख अतिथि के रूप में नए डिपो व्यवस्थापक फाल्गुन राखड़े, निवर्तमान व्यवस्थापक चंद्रभूषण घागरगुंडे और यातायात नियंत्रक काथवटे उपस्थित थे.

अहेरी विधानसभा क्षेत्र में अहेरी एकमात्र ऐसा डिपो है, जहां भारी मात्रा में यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है. शाम 7 बजे के बाद कोई बस नहीं होने के कारण अनेक गरीब लोग बस स्टैंड पर ही मुकाम करते हैं. मगर यहां पर प्रसाधन गृह की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था. प्रसाधन गृह के लिए आंदोलन तक हो चुका था. आखिर एसटी ने प्रसाधन गृह का निर्माण किया और आज वह घड़ी आ गई, जब लोगों को प्रसाधन गृह की सुविधा मिल गई. इस प्रसाधन गृह में स्नान गृह की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Gold Rate
July 15 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

डिपो व्यवस्थापक फाल्गुन राखड़े ने कहा कि आधुनिक तरीके से बनाया गया यह प्रसाधन गृह ‘पे एंड यूज’ के सिद्धांत पर काम करेगा, मगर महिलाओं और 5 साल तक के बच्चों के लिए यह नि:शुल्क रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रसाधन गृह की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा.

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक सुभाष बोंडे, फरकाडे, सहायक यातायात निरीक्षक आई. एच. पठान, तुकाराम चौधरी, बब्बू शेख, अर्जुन कांबले, अरुण रामटेके, वाहन चालक विजय चरकुरवार सहित यात्री, कर्मचारी उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges