Published On : Sun, Jun 1st, 2014

ब्रम्हपुरी : मरारमेंढ़ा तालाब की पाइप में घुसा तेंदुआ ; गांववासियों में खौफ


वनविभाग ने लगाए कमरे

ब्रम्हपुरी

तालुके के मरारमेंढ़ा तालाब के अतिरिक्त पानी के निकास के लिए बनाए गए पाईप में रविवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया था. पाइप की लम्बाई 25 से 30 फ़ीट है जिसमे तेंदुआ दाखिल हो गया. घटना से गाँववासियों में भय का वातावरण है. लोगों ने सुबह तेंदुए को परिसर में देखा. तेंदुआ खुद की रक्षा के लिए तालाब की और भागा और खुद ही पाईप के अंदर जा घुसा.

वनविभाग को जब जानकारी मिली तो वनकर्मचारियों ने घटनास्थल की तरफ रुख किया. पाईप की लम्बाई बहुत अधिक होने के कारण वनविभाग कर्मचारी तेंदुए को बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो पाए. वनविभाग ने पाइप के दोनों तरफ कैमरे लगाए है और वनकर्मी वहाँ निगाह गड़ाए है. खबर लिखे जाने तक तेंदुआ बाहर नहीं निकला था.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement