Published On : Thu, Apr 24th, 2014

सिरोंचा: बैंक कैशियर के घर में डकैती

सिरोंचा : तहसील के अंकीसा के ग्रामीण बैंक में कैशियर के रूप में कार्यरत दीक्षित के सिरोंचा में स्थित घर में बीती रात डकैती की घटना आज सुबह यहां उजागर हुई

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकीसा के ग्रामीण बैंक के कैशियर दीक्षित अपने परिवार के साथ सोमवार से नागपुर गए हुए हैं. यहां उंके घर में कोई नहीं था.इसका लाभ उठाते हुए मंगलवार की रात को कुछ डकैतों ने उनके घर में डकैती की तथा फरार हो गए. आज सुबह के दौरान घर की साफ सफाई करनेवाली महिला जब उनके घर गई, भी यह मामला सामने आया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की. इस दौरान घर की आलमारी टूटी हुई दिखाई दी तथा सामान गायब थे.लेकिन बैंक कैशियर दीक्षित के नागपुर से नहीं लौटने के कारण इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above