Published On : Wed, Sep 10th, 2014

नांदागोमुख : ट्रक ने दो बैलों को उड़ाया

Advertisement


accident nandagomukh
नांदागोमुख (नागपुर)

राष्ट्रीय महामार्ग 69 पर स्थित नांदागोमुख के समीप सालई फाटा पर अज्ञात ट्रक ने दो बैलों को उड़ा दिया, जिसमें दोनों बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरी (भ) निवासी जयदेव नत्थू डाखरे का सालई फाटा के समीप महामार्ग से लग कर खेत है. जयदेव डाखरे ने अपने बैलों को खेत में बांध कर रखा था. शाम करीब 5 बजे के दौरान अचानक बैल रस्सी खोलकर महामार्ग पर आ गए. इसी दौरान पांढुर्णा से नागपुर की ओर तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने दोनो बैलों को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें दोनों बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बैल जोड़ी की कीमत 80 से 90 हजार रुपए बताई गई है. अचानक बैल जोड़ी की मौत होने से जयदेव डाखरे पर आर्थिक संकट आ गया है. ग्रामीणों ने सरकार से डाखरे को तुरंत मदद देने की मांग की है.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement