Published On : Fri, Jul 11th, 2014

नरखेड : महिला किसान ने की आत्महत्या


नरखेड

 रेखा राजेंद्र मुंदाफले

रेखा राजेंद्र मुंदाफले

तालुका के खंडाला (बु) निवासी महिला किसान रेखा राजेंद्र मुंदाफले(65) ने कर्ज के वजह से कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली.

गौरतलब है की पति राजेंद्र मुंदाफले अपंग होने की वजह से 5 साल में खेत का सारा काम रेखा ही करती थी. इसके पास 4 एकड़ कोरडवाह खेत है. दिनौंदिन खेत का उत्पादन होने वाली घटाई और बढ़ते कर्ज के वजह से उसने आत्महत्या की है ऐसा बताया जा रहा है.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अधिक जानकारी के मुताबिक मृतक पर महिला बचत गट के 1 लाख 65 हजार तक के कर्जा है और कुछ दुसरे लोगों से भी उधारी पैसे लिए हुए है. मृतक को 1 बेटी, 2 बेटे है. बेटी की शादी हो गई है और दोनों बेटे पढाई और मजुरी करते है. दिनौंदिन बढ़ती महंगाई की वजह वह चिंतित रहती थी. 5 जुलाई को 2 बजे के करीब रेखा ने पडोसी के कुँए में कूदकर आत्महत्या कर ली. कल दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम करके उसका खंडाला (बु). में अंतिमसंस्कार किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement