Published On : Mon, Mar 10th, 2014

देवरी: वनविभाग ने जप्त किया सागौन चिरान

Advertisement

E

स्थानीय दक्षिण वन क्षेत्र के आरक्षित वन परिसर अवैध सागौन कटाई काफी दिनों से जारी होने की गुप्त सुचना के आधार पर वनाधिकारियों ने सागौन तष्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पुरुषोत्तम तेजराम पारधी उम्र ४५ वर्ष. मु. कन्हालगाव बताया गया। आरोपी के पास ०.३४६ त. भी. सागौन चिरान के साथ अन्य सामान जप्त किया गया जिसकी कीमत १५,००० हजार रूपये आँकी गई।

आरोपी को फोरेस्ट कस्टडी में रखा गया जिसे दि. १० मार्च को न्यायालय में पेश किया जायेगा। यह कारवाई एम.बी. दिबोरे क्षेत्र सहायक तथा सी.एम. झेरले ने वनअधिकारी राठौड के मार्गदर्शन में की गई।