Published On : Thu, Jul 24th, 2014

चिखली : हिरकणी महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त योग प्रशिक्षण शिबिर

Advertisement


10 दिवसीय योग शिबिर में सुजोग थेरेपी का भी मार्गदर्शन

चिखली

hirkani
पिछले साल महिलाओं के लिए योग प्रशिक्षण व स्तुलता निवारण शिबिर की सफलता के बाद इस साल ज्यादा बड़े प्रमाण पर योग शिबिर का आयोजन करने का निर्णय हिरकणी महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान की ओर से लिया गया है. 25 जुलाई से 5 ऑगस्ट तक चिखली में तालुका क्रीड़ा संकुल में इस साल योग प्रशिक्षण शिबिर लिया जाएगा. ख़ास बात ये है की इस बार शिबिर में सुजोग थेरेपी का भी मार्गदर्शन दिया जाएगा.

नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष शोभा सवडतकर की प्रमुख उपस्थिति और हिरकणी महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान की संस्थापक अध्यक्षा वृषाली बोंद्रे की अध्यक्षता में और योग शिक्षिका शारदा वानेरे के मार्गदर्शन में ये शिबिर हो रहा है. योग शिक्षिका शारदा वानेरे महिलाओं को योग शिक्षा देने वाली है और प्रसिद्द सुजोग थेरेपी तज्ञ वाघमारे देऊलगांव राजा सुजोग थेरेपी के सन्दर्भ में मार्गदर्शन व प्रशिक्षण देंगे.

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.26Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement