Published On : Tue, Aug 19th, 2014

चिखली : पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत; 2 गंभीर जख्मी

Advertisement


चिखली

car accident buldhana
चिखली – मेहकर मार्ग के बेलारा फाटा के समीप एक कार के पेड़ से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. यह घटना सोमवार रात 9:30 बजे के करीब घटी. जख्मियों को ग्रामीण रुग्णालय में भरती किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदेड निवासी वसंता पडघाने, चुमुमोरी चलपतिराव व जान्हवी डांगे कार क्र. एम.एच. 12. ई.टी. 618 से बुलढाणा जा रहे थे. इसी दौरान बेराला फाटा के समीप कार चालक का नियंत्रण छूटने से कार रास्ते के बाजू स्थित एक नीम के पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर जख्मी हो गए. नागरिकों ने कार का दरवाजा तोड़कर कार में फंसे जख्मियों को बाहर निकालकर ग्रामीण रुग्णालय पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा कार चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण रुग्णालय में भेजा. आगे की जांच पीएसआई भोई कर रहे हैं.

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement