Published On : Sat, May 31st, 2014

चंद्रपुर : लडकी को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

Advertisement


चंद्रपुर

sheikh
शहर के अंचलेश्‍वर वार्ड में रहनेवाले एक युवक की गत रात साढे. 11 से 12 बजे के दरमियान पठानपुरा गेट के पास तीक्ष्ण हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई. लडकी को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया. जावेद इकबाल शेख (22) मृतक का नाम है. शहर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि कुछ फरार बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सारंग झाडे. ने दूसरे गांव से यहां शिक्षा के लिए आई दो लडकियों को किराए से मकान दिलाया था. मकान देते समय घर मालिक ने सारंग के सामने यह शर्त रखी थी कि उसके कमरे में लडकियों से मिलने कोई लडका नहीं आना चाहिए. इस बीच अंचलेश्‍वर वार्ड निवासी वेद इकबाल शेख इन लडकियों से मिलने गया था. सारंग को जब इस बात का पता चला तो उसकी जावेद के साथ बहसबाजी हो गई थी. जिसके बाद सारंग समझौता करने की बात कहने लगा. कल रात सारंग ने समझौते के लिए जावेद को पहले महाकाली मंदिर के पास बुलाया. लेकिन वह स्वयं वहां न आते हुए उसने उसे पठानपुरा के पास आने को कहा.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नावेद भिवापुर वार्ड निवासी अपने मित्र जुनेद व अरविंद नगर निवासी शेख हासिम के साथ पठानपुरा गया. उस समय वहां सारंग के साथ उसका भाई निहाल व दो-तीन अन्य युवक भी थे. वहां भी जावेद व निहाल के बीच बहसबाजी शुरू हो गई. इस दौरान सारंग के भाई निहाल झाडे ने गुप्ती निकालकर जावेद के सीने पर वार कर दिया. वह संभल पाता तब तक सारंग ने पीछे से उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया.

इससे लहूलुहान जावेद इकबाल शेख जमीन पर गिर गया. उसे बचाने का प्रयास करनेवाले शेखहासीम को भी उन्होंने घायल कर दिया. हासीम ने ही नावेद को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर दफा 302 के तहत अपराध दर्ज करके सारंग झाडे. (22) व निहाल झाडे. (20) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार है. जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस इस मामले में संबंधित लडकियों से भी पूछताछ करके मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

Advertisement
रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #stolen

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस  #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #teacher

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate #stolen #accusedarrested

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news #maharashtra

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...

ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate

ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges