Published On : Sat, May 31st, 2014

अमरावती : महानगर को 8, ग्रामीण को कुल 9 नए पुलिस निरीक्षक

Advertisement


अमरावती

पुलिस अधिकारियों की कमी से जूझ रहे जिले के ग्रामीण और महानगर पुलिस विभाग के लिए शुक्रवार को जारी प्रोन्नति सूची से अब कुल 17 नए पुलिस निरीक्षक मिल गए हैं. इनमें अमरावती महानगर को 8 और ग्रामीण को कुल 9 नए पुलिस निरीक्षक मिल रहे हैं.

राज्य के पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने शुक्रवार को 394 सहायक पुलिस निरीक्षकों को पुलिस निरीक्षक के रूप में प्रोन्नति दी है. इनमें से 8 पुलिस निरीक्षकों को अमरावती महानगर पुलिस को दिया जा रहा है. वहीं 9 पुलिस निरीक्षक अमरावती ग्रामीण पुलिस को दिए जाएंगे.

इनमें अमरावती महानगर पुलिस में रमेश साहेबराव साठे, दिलीप फकीरा इंगले, सतीश भानुदास चिंचलकर, विकास गोविंद तिड़के, दत्ता सावलाराम गावंडे, प्रदीप वसंत कसबे, किशोर नंदकुमार सालवी, दिलीप शंकरराव वडगांवकर नियुक्त होंगे. वहीं अमरावती ग्रामीण में गोरख विश्‍वनाथ दिवे, सुनील दिवाणराव जाधव, रामचंद्र नारायण घाडगे, बलिराम रखमाजी गीते, शरद नाथा इंगले, विलास मधुकर चौगुले, भगवान भीमराव कांबले, पंकज उमाकांत पटवारी, चंद्रकात विठ्ठल बनकर शामिल हैं. ग्रामीण में संजीव सोलंके, अर्जुन ठोसरे और सतीश उपाध्याय को भी प्रोन्नति दिए जाने की चर्चा है.

Representational Pic

Representational Pic

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.