Published On : Sat, Apr 5th, 2014

चंद्रपुर: मुख्य प्रवाह में आने का माओवादियों से मोदी का आह्वाहन , कहा वोट कर भाजपा को जिताएँ

Advertisement


modi-1चंद्रपुर.

मोदी ने नक्सलियों को मुख्या धरा में आने का आह्वाहन करते हुए उनसे चुनाव में वोट करने कि अपील की है ।  मोदी ने कहा की नक्सली बन्दूक छोड़कर भाजपा के कमल को वोट करें और भाजपा की सरकार बनाने में  योगदान दे।  

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने भाजपा को देसवासियों का हितचिंतक कहते हुए जनता को समस्याओं  निजात दिलाने वाला बताया।चंद्रपुर में भाजपा उम्मीदवार हंसराज  अहीर के लिए प्रचार करने पहुंचे  मोदी ने कॉंग्रेस पर वार करते  हुए कहा की  अगर चुनाव में कॉंग्रेस  बची तो देश नहीं बचेगा।

Gold Rate
Mar 9, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कॉंग्रेस शासन में महिलाएँ  नहीं सुरक्षित

अपने आक्रामक शैली में बोलते हुए मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की वह महिलाओं को गुमराह करने का काम कर रही हैं। मोदी ने कॉंग्रेस सरकार की नाकामयाबी बताते हुए कहा की महिलाओं का शोषण सबसे अधिक कांग्रेस शासित राज्यों में होता है। इसके गवाह सरकारी आंकड़े है। सरकारी आंकड़ों में कहीं भी भाजपा शासित राज्य नहीं है।

मोदी ने आगे कहा की पिछले बजट में निर्भया के लिए एक हजार करोड़ की घोषणा करने वाली केंद्र सरकार ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया जो की शर्म कि बात है।

modi-3

सभा में उमड़ा जनसैलाब।

कड़ी धुप के बावजूद भी प्रचार सभा में मोदी को सुनने के लिए हज़ारो कि तादाद में लोग पहुँचे थे। गौरतलब है की सभा दो घंटे देरी से शुरू हूई फिरभी लोगों ने मोदी को सुनने के लिए धुप को सहन कर मोदी का पूरा भाषण सुना। इस प्रचार सभा को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला।

मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र फडणवीस, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विधायक सुधीर मुंगंटीवार, चंद्रपुर लोकसभा उम्मीदवार हंसराज अहीर, गडचिरोली उम्मीदवार अशोक नेते भी मौजूद थे।

 

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement