Published On : Mon, Apr 14th, 2014

गढ़चांदुर: कुदरत की मार तथा कर्ज ने एक और किसान की जान ले ली

Advertisement


गढ़चांदुर. 

कर्ज के बोझ से दबे एक और किसान ने 11 और 12 अप्रैल की दरम्यानी रात कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. जिवती तालुका के ग्राम शेनगांव निवासी बाबू प्रभु शिवंगे कुदरत की मार, बढ़ता कर्ज, बरबाद फसल और मामूली सरकारी मदद से परेशान था. इस घटना से गांव में शोक का वातावरण है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय बाबू प्रभु शिवंगे 11 अप्रैल की रात शौच को जाने के बहाने घर से निकला, मगर फिर लौटा नहीं. घर के लोगों ने खोजबीन की तो सुबह 6 बजे के आसपास ताताराम सीताराम कांबले के खेत के कुएं में उनका शव मिला. महादेव प्रभु शिवंगे की शिकायत पर जिवती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़चांदुर के ग्रामीण रुग्णालय भेजा गया. बाबू प्रभु शिवंगे के परिवार मे वृद्ध माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन बेटे हैं. जिवती पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्या है मामला 

बताया जाता है कि बाबू प्रभु शिवंगे को उसके पिता से 5 एकड़ जमीन मिली थी. पिछले साल हुई अतिवृष्टि के कारण फसल बरबाद हो गई थी, जिससे वह कर्जबाजारी हो गया था. उस पर बैंक के 60 हजार रूपए के कर्ज के अलावा अन्य कर्ज भी था, जिससे परिवार का पालन-पोषण भी उसके लिए मुश्किल हो गया था. इसी से परेशान होकर शायद उसने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी.

Advertisement

Pic-2

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.