Published On : Mon, Apr 14th, 2014

उमरखेड़: गए थे पार्टी करने, लौटे दोस्त को खोकर

Advertisement

 

उमरखेड़ के निकट अम्बोना तालाब में पं स. कर्मी की मृत्यु 

pic-3उमरखेड़.

शहर से कुछ दूर स्थित प्राकृतिक स्थल अम्बोना तालाब के निकट पार्टी मनाने गए चार दोस्तों में से एक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. घटना रविवार की दोपहर 12 बजे घटी. मृतक पंचायत समिति उमरखेड़ का कर्मचारी सुभाष पवार (45) था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार का दिन होने के कारण चार दोस्त अविनाश जाधव, सुभाष मेंढे, दिलीप दिवेकर और सुभाष पवार अम्बोना तालाब पार्टी मनाने के लिए गए थे. वहां पहुंचने के कुछ देर बाद मृतक सुभाष पवार शौच के लिए चला गया. जब बहुत देर तक वह नहीं लौटा तो बाकी मित्रों ने उसकी खोजबीन शुरू की. कुछ दूरी पर तालाब के किनारे उसके कपडे और चप्पल दिखाई दी. दिवेकर और जाधव ने तालाब में उसकी खोज की तो सुभाष की लाश मिल गई.

Advertisement

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया. पीएसआई लक्ष्मी मल्लुवार कर रही हैं.

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.