गड़चांदुर
स्थानीय अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से हाल ही में विश्व पर्यावरण दिन कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. कंपनी के मेन गेट पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी आवालपुर के यूनिट हेड अशोक खुंतवाल ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में फंक्शन हेड (माइंस) राजेश सांबरे, फंक्शन हेड (कमर्शियल) राजेंद्र विजय, अकाउंट के एचओडी आशीष हिंगर, एडमिन के एचओडी मेजर रमन कुमार, सिक्योरिटी एंड सीएसआर प्रेमकुमार सिंह, एचओडी देवाशीष रॉय चौधरी, एचओडी एचआर एस. सी. काले, आवालपुर कामगार संघ के कार्याध्यक्ष के साथ ही साधनविषयी अभियंता नीरज पुंडीर उपस्थित थे.
प्लास्टिक के उपयोग से बचें
एचओडी एचआर एस. सी. काले ने इस मौके पर कहा कि विकास के लिए औद्योगीकरण तो जरूरी है, लेकिन पर्यावरण की सुरक्षा के संबंध में कंपनी को समय-समय पर ध्यान देना आवश्यक है. उन्होंने कंपनी द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताया. नीरज पुंडीर ने कहा कि दैनिक जीवन में हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए. राजेश सांबरे और राजेंद्र विजय ने भी अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पानी का अपव्यय टालने की सलाह दी.
अनुपयोगी वस्तुओं का दोबारा उपयोग
अध्यक्षीय भाषण में अशोक खुंतवाल ने कहा कि कंपनी केवल पर्यावरण के संतुलन के लिए ही नहीं कार्य करती, बल्कि सीमेंट उद्योग की अनुपयोगी वस्तुओं का दोबारा उपयोग भी करती है. उन्होंने कंपनी द्वारा पर्यावरण के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी.
सब ने ली शपथ
प्रारंभ में श्री खुंतवाल ने ध्वजारोहण किया. उसके बाद सबने शपथ ली कि वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करने के साथ ही पर्यावरण को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सामुदायिक विकास करते रहेंगे. कार्यक्रम में सभी व्यवस्थापकीय अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी और कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे. प्रस्ताविक भाषण डॉ. ए. के. सिंह ने किया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews





