Published On : Fri, Jun 20th, 2014

अमरावती : सडकों को चलने-फिरने लायक बनाएं

Advertisement


विधायक रवि राणा का अधिकारियों को निर्देश


अमरावती

ravi rana
स्थानीय रवि नगर, अंबा विहार, अंबा कॉलोनी, महादेव नगर, छाया कॉलोनी, वल्लभ नगर और पार्वतीनगर में पिछले कई महीनों से जारी भूमिगत गटर योजना के कार्य के चलते इलाके की सारी सडकों की हालत ख़राब हो गई है. विधायक रवि राणा ने हाल में इन क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को तत्काल सड़कें सुधारने का आदेश दिया.

महानगरपालिका और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजीपी) द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस कार्य के कारण इन इलाकों के रास्ते इतने ख़राब हो गए हैं कि चलना-फिरना कठिन हो गया है. हाल में विधायक राणा ने महानगरपालिका और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ इन इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल रास्तों की मरम्मत करने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता जल प्रबंधन छेदानी, लोकनिर्माण विभाग के उप अभियंता सोनोने, वैद्यकीय अधिकारी राठी, वैद्यकीय अधिकारी गणगणे, स्वच्छता अधिकारी एम. यू. खान, एमएसईबी के शाखा अभियंता श्रृंगारे, एमएसईबी के शाखा अभियंता खरताले, एमजीपी के शाखा अभियंता जाधव, मनपा के कलोसे, शाखा अभियंता पवार, मनपा के अभियंता देशमुख उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.