गोंदिया
गंगाझरी पुलिस थानांतर्गत आनेवाले ग्राम हनुमानटोला की निवासी महिला सविता लोकचंद भलावी (23) पिछले दस दिनों से लापता है. इस संबंध में गंगाझरी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. सविता 8 मईको दोपहर 12 बजे अचानक लापता हो गई. उसका मायका मात्र 4 किलो मीटर दूर ग्राम जुनेवानी में है. उसके पिता जीवन वरकडे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है. 10 वीं तक शिक्षित सविता ने तिरोड़ा में अपने मामा के घर रहकर अपनी पढ़ाई की. उसके पति लोकचंद भलावी ने 6 मईको उसे उसके मामा भोजराज भलावी के घर पहुंचा दिया था. उसके बाद 8 मई से उसका कुछ पता नही है. सविता के अचानक लापता होने से परिसर में तरह-तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है.
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime
रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...
Nagpur: बेलतरोडी रोड पर व्यक्ति का शव मिला #Nagpur #NagpurNews #PoliceInvestigation #CityNews




