22 बोरवेल, 16 कुओं के अधिग्रहण को मंजूरी
अमरावती

अगर सब -कुछ ठीक रहा तो बडनेरा शहर की नई और पुरानी बस्तियों की जल-समस्या कुछ दिनों में दूर हो जाएगी. इस संबंध में हाल में विधायक रवि राणा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जलसंकट से निपटने के लिए कुल 22 बोरवेल के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और 16 कुओं के अधिग्रहण का फैसला किया गया.
इस मौके पर बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र में आनेवाले गांवों को नियमित जलापूर्ति के लिए विश्रोली जलापूर्ति योजना की भी समीक्षा की गई. बैठक में इन गांवों को नियमित जलापूर्ति करने का आदेश दिया गया. भिवापुर तालाब से अंजनगांव बारी को जलापूर्ति करने के प्रस्ताव को वन विभाग की भी मंजूरी मिल चुकी है. इसके चलते अंजनगांव बारी सर्कल शीघ्र ही जलसंकट से मुक्त हो जाएगा. बैठक में बताया गया कि बडनेरा में नई पानी की टंकी बनाने के प्रस्ताव पर अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री सहित सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिल जाएंगी. इस टंकी के निर्माण पर अनुमानित लागत 1 करोड़ 71 लाख रुपए आएगी.
बंद पड़ी कूपनलिकाओं को शुरू करने का निर्देश
बैठक में तय किया गया कि भातकुली और अमरावती तहसीलों के जलसंकटग्रस्त गांवों में जलापूर्ति के लिए बोरवेल और निजी कुओं के अधिग्रहण के अलावा बंद पड़ी कूपनलिकाओं को तत्काल शुरू करने और ख़राब कूपनलिकाओं को दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया गया. सभा में बोड़ना, अंजनगांव बारी, भानखेड़ा बु , हातला, आमड़ापुर, इंधला, घाटखेड़ा, कस्तुरा, मोगरा, काटआमला, बहिलोलपुर, लोनटेक, मलाकापुर, मासोद, राजुरा, पारडी, पिंपलखुटा और उदखेड़ आदि गांवों के जलसंकट पर चर्चा कर फैसले लिए गए.
विधायक ने आदेश दिया कि अधिकारी संबंधित गांवों में जाएं और तत्काल कदम उठाएं जाएं. बैठक में अमरावती और भातकुली के तहसीलदार, विभिन्न प्रशासकीय अधिकारी, अभियंता, उपमहापौर, नगरसेवक आदि उपस्थित थे.
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime
रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...
Nagpur: बेलतरोडी रोड पर व्यक्ति का शव मिला #Nagpur #NagpurNews #PoliceInvestigation #CityNews
लूटेरी दुल्हन गैंग का नागपुर में पर्दाफाश #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews #nagpurtoday




