Published On : Mon, Apr 28th, 2014

गोंदिया : परशुराम जयंती पर शुक्रवार को गोंदिया में निकलेगी शोभायात्रा

Advertisement


परशुराम जयंती पर शुक्रवार को गोंदिया में निकलेगी शोभायात्रा


गोंदिया

समग्र ब्राम्हण समाज सभा द्वारा 1 मई को दशावतार भगवान श्री परशुराम जयंती का आयोजन सिविल लाइंस स्थित महिला मंडल कार्यालय में किया गया है. इस मौके पर सुबह 9 बजे विशाल शोभायात्रा निकलेगी, जो महिला मंडल कार्यालय से निकलकर काका चौक, मनोहर चौक, जयस्तंभ चौक, गांधी प्रतिमा, चांदनी चौक, दुर्गा चौक, गोरेलाल चौक, नेहरू चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पर वापस आएगी.

इस अवसर पर भगवान परशुराम के पूजन, प्रसाद वितरण के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. शोभायात्रा में महाराष्ट्रीयन, उत्तर भारतीय, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, मैथिल, दक्षिण भारतीय और उड़िया ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधित्व रहेगा. समग्र ब्राम्हण समाज सभा ने ब्राम्हण लोगों से अधिकाधिक संख्या में समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है.

Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement