Published On : Fri, Jun 20th, 2014

गोंदिया : दहेज प्रताडऩा के दो मामले थाने पहुंचे

Advertisement


6 दहेज लोभियो पर मामला दर्ज

गोंदिया

निरंतर दहेज हेतु प्रताडि़त दो महिलाओं ने थाने की शरण लेकर दहेज लोभियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पहला मामला नवेगांवबांध थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम येरंडी देवलगांव में सामने आया. विवाहिता  दर्शना नाशिक गेडाम ने शिकायत में बताया कि आरोपी पति नाशिक पंढरी मेश्राम, सास राधिक पंढरी मेश्राम, प्रभुदास गेडाम, विद्या केवलराम गेडाम, किरण विनोद गेडाम सभी आरोपी निवासी येरंडी देवलगांव ने आपसी में एकराय होकर वर्ष 2009 से 30 अप्रैल 20124 तक उसे अपने मायके से 2 लाख रूपये लाने के लिये कहा मांग पुरी न किये जाने पर आरोपीयों ने विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया. इतना ही नही दहेज की मांग को लेकर आरोपीयों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली. समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताये जा रहे है. मामले की आगे की जांच पुलिस निरिक्षक शेंडे कर रहे है.

दुसरा दहेज प्रताडऩा का मामला शहर थानांतर्गत आनेवाले छोटा गोंदिया परिसर में सामने आया. फिर्यादी वर्षा सिंदी मेश्राम ने स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर दहेज लोभी के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया. शिकायत के आधार पर आरोपी गेंदलाल झोलूकी मेश्राम के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

सुत्रो से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2014 से 18 जून के दोपहर 2 बजे के दौरान आरोपी ने फिर्यादी विवाहिता को शारीरिक व मानसिक यातनायें देकर उसके शरीर पर धारण सोना-चांदी के आभूषण मांग लिये तथा जेवरात वापस न करते वे आभूषण गंदे शौक की पूर्ति में उड़ा दिये. फिर्यादी ने जब इस बारे में विरोध किया तो आरोपी ने भविष्य में जान से मारने की गंभीर धमकी दे डाली. बरहाल इस संदर्भ में आगे की जांच सहायक उपनिरिक्षक मतीन शेख द्वारा की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.