काटोल

महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज हुए मतदान में काटोल-नरखेड़ तालुका में 38.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. काटोल शहर में जहां 42.15 प्रतिशत मतदाताओं ने, वहीं नरखेड़ में 34.76 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. नतीजे 24 जून को आएंगे. चुनाव में मुख्य मुकबला अनिल सोले, बबनराव तायवाडे और किशोर गजभिए के बीच ही है.
काटोल-नरखेड़ तालुका में कुल 8 मतदान केंद्र थे, जिसमें 1908 पुरुषों ने और 459 महिलाओं ने मतदान किया. काटोल शहर के लिए तीन केंद्र थे, जिसमें क्रमशः 38, 48.44 और 39.38 प्रतिशत मतदान हुआ. भारसिंगी में 33.52 प्रतिशत, मोवाड में 44.69 प्रतिशत, नरखेड़ में 34.76 प्रतिशत, सावरगांव में 42.44 प्रतिशत और कोंढाली में 32.32 प्रतिशत वोट डाले गए.
इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत ही कम रहा है. बताया जाता है कि अनेक लोगों के शादी आदि के सिलसिले में शहर से बाहर होने के कारण भी मतदान कम हुआ है. पढ़े-लिखे लोगों के इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होने और मतदान के प्रति उनमें उत्साह नहीं होने पर चिंता जताई जा रही है.
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज
विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate



