Published On : Mon, Dec 18th, 2017

गुजरात चुनाव नतीजे 2017 LIVE: पढें ताजा अपडेट

Advertisement

हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 67 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 62 सीटों पर बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में है। बीजेपी गुजरात में अब तक 36 सीटें जीत चुकी है वहीं कांग्रेस 14 सीटें जीती है। दूसरी ओर हिमाचल में भी भाजपा एकतरफा बढ़त के साथ बहुमत के निकट पहुंच चुकी है।

LIVE अपडेट्स:-

1.35 pm: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है।

1.18 pm: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, लगातार छह बार सत्ता में आना यह दिखाता है कि किस तरीके से गुजरात की जनता हमारे साथ है।

1.11 pm: बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो सर मुंडाते ही ओले पड़ गए।

1.05 pm: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है।

12.54 pm: राजस्थान की सीएम वसुंधराराजे सिंधिया ने कहा,नतीजा बहुत अच्छा है। दोनों राज्यों के नतीजे दिखाते हैं कि पीएम की देश भर में कितनी इज्जत है।

12.28 pm: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम का नेतृत्व पूरे देश को स्वीकार्य है। यह एक ऐतिहासिक जीत है। जो लोग सवाल उठा रहे थे उनको जवाब मिल गया होगा।

12.18 pm: बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि परिणाम हमारे लिए खुशियां लाएं हैं। यह जीत विकास की है। जो जीतता है वही सिकंदर होता है। यह हमारे सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का फल है।

12.14 am: संजय निरुपम ने कहा, जब पूरा गुजरात बीजेपी के खिलाफ था। प्रधानमंत्री की सभाओं में कुर्सियां खाली दिखती थीं तो उसे यह जीत गुजरात की जनता ने नहीं ईवीएम ने दिलाई है। भारतीय जनतंत्र के लिए यह बड़ा खतरा है।

12.12 am: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी जीते, इंद्रनील को मिली पटखनी

12.07am: दोनों पार्टियों के वोट शेयर में 49 फीसदी का अंतर

11.45 am: पोरबंदर से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाढिया हारे, वहीं बीजेपी के बाबूभाई पोखरिया की जीत हुई।

11.40 am: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजों से राहुल गांधी को सबक मिल गया है।

11.36 am: गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने भाजपा की जीत को मतदाताओं की कांग्रेस के प्रति नाराजगी बताया।

11.20 am: अभी तक की अपडेट्स के अनुसार प्रेम कुमार धूमल आगे चल रहे हैं।

11.21 am: बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्हें 105 सीटें आने की उम्मीद थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी को 150 सीटें मिलेंगी, वहीं उन्होंने राहुल गांधी के मंदिर जाने को केवल एक मजाक बताया।

11.12 am: मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। वहीं अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सन्नाटा नजर आ रहा है।

11.10 am: दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की आहट के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

11.00 am: गुजरात में अभी तक के रुझानों में भाजपा को 106 और कांग्रेस को 75 सीटों पर बढ़त।

10.15 am: गुजरात-हिमाचल में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर, सीएम रुपाणी आगे निकले डिप्टी सीएम नितिन पटेल पिछड़े।

10.00 am: तक के रुझानों में भाजपा 100 सीटों के पार जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 105 और कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है।

9.55 am: गुजरात चुनावों में बीजेपी 98 सीटों पर और कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है।

9.50 am: अभी तक की अपडेट्स के अनुसार गुजरात में सीएम विजय रुपाणी और नितिन पटेल दोनों पीछे चल रहे हैं। जबकि भाजपा 93 और कांग्रेस 85 सीटों पर आगे।

9.42 am: सौराष्ट्र क्षेत्र के गीर सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस आगे। राहुल गांधी का जनेऊ विवाद यहीं से सुर्खियों में आया था

9.40 am: शुरुआती रुझाानों में हिमाचल में भाजपा अपनी विरोधी कांग्रेस से काफी आगे निकल चुकी है। भाजपा 41 और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है।

9.35 am: मेहसाणा में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं।

9.32 am: गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत का दावा कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रहेगी।

9.30 am: भाजपा 95 सीटों पर और कांग्रेस 84 सीटों पर आगे चल रही है।

9.23 am: गुजरात में एक बार फिर भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा को 87 और कांग्रेस को 81 सीटों पर बढ़त।

9.21 am: अपने गढ़ सौराष्ट्र में भाजपा कांग्रेस से पिछड़ती दिख रही है।

9.20 am: हिमाचल में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है, अभी तक के परिणामों में भाजपा को 39 कांग्रेस को 22 सीटों पर आगे बताया जा रहा है।

9.15 am: फिलहाल कांग्रेस 89 और भाजपा 76 सीटों पर आगे।

9.12 am: फिलहाल कांग्रेस 89 और भाजपा 76 सीटों पर आगे।

9.12 am: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने आश्चर्यजनक रूप से भाजपा से बढ़त लेते हुए बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

9.07 am: गुजरात में कांग्रेस को भाजपा को पीछे छोड़ दिया। भाजपा 85 कांग्रेस 81 सीटों पर आगे।

9.04 am: अतप्रत्याशित रूप से गुजरात में सीएम विजय रुपाणी भी पीछे चले रहे हैं।

9.02 am: शुरूआती रुझानों में पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने जोरदार वापसी की है।

9.02 am: अप्लेश ठाकोर, जिग्नेश मेवानी फिलहाल आगे चल रहे हैं

8.59 am: हिमाचल में ऊना सदर सीट से कांग्रेस के सतपाल रायजादा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर भारी पड़ रहे हैं। सतपाल रायजादा 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8.55 am: हिमाचल में भाजपा 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस 11 पर बढ़त बनाए हुए है

8.51 am: गुजरात में भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी भावनगर वेस्ट से आगे

8.47 am: हिमाचल में भाजपा ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 1 सीट के साथ चल रही है। मंडी सीट से कांग्रेस पत्याशी चंपा ठाकुर बढ़त बनाए हुए है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा मैदान में हैं।

8.38 am: गुजरात के शुरुआती रुझानों में सिर्फ सौराष्ट्र में कांग्रेस आगे है, बाकी सभी जगह बीजेपी को बढ़त

8.36 am: गुजरात के राधनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर पीछे चल रहे हैं

8.30 am: गुजरात में वडगाम से निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी पीछे हैं

-राजकोट पश्चिम सीट पर विजय रूपाणी आगे हैं

-बीजेपी के नितिन पटेल महसाणा से पीछे चल रहे हैं, वह डिप्टी सीएम हैं

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गुजरात में भाजपा 21 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस ने 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं हिमाचल में भाजपा तीन पर आगे है वहीं कांग्रेस दो पर आगे है।